मौदहापारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा

Posted by

रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोच लिया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद निषाद निवासी इलाहाबाद (उ0प्र0) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।  
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विनोद निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.898 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 38,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 92/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं राहुल गौतम तथा थाना मौदहापारा से उपनिरीक्षक काशीनाथ मण्डावी एवं सउनि. अनिल कुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। गिरफ्तार आरोपी – विनोद निषाद पिता मुन्ना निषाद उम्र 35 साल साकिन पुरावल्दी किटगंज थाना किटगंज जिला इलाहाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories