सूने मकान का ताला तोड़कर की गई लाखों की चोरी, चंद घंटों में नाबालिग चोर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर की गई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चंद घंटों में विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालक के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी समेत कुल लगभग 12 लाख रुपये की मशरूका बरामद की गई है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गुढियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुढियारी के अम्बेडकर चौक निवासी श्रीमती मीना रंगारी ने थाना गुढियारी में शिकायत दर्ज कराई कि वह 11 जून 2025 को दोपहर के समय अपने घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अग्रसेन भवन, टाटीबंध में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 3:15 बजे जब वे घर लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और आलमारियों के लॉकर तोड़े जा चुके थे। लॉकर में रखे गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगद राशि गायब थी।
पीड़िता की शिकायत पर गुढियारी थाना में अपराध क्रमांक 299/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। चोरी की इस गंभीर वारदात को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढियारी एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पीड़िता एवं आसपास के रहवासियों से पूछताछ की। साथ ही, घटनास्थल एवं उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विधि के साथ संघर्षरत बालक ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बालक के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम समेत कुल लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
गिरफ्तार बालक: विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग जब्त मशरूका: सोने-चांदी के जेवरात नगदी रकम कुल मूल्य: लगभग ₹12,00,000/- पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निगरानी एवं सतर्कता लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं स्टाफ: निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा (थाना प्रभारी, गुढियारी) प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट) उप निरीक्षक सतीश पुरिया प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी आरक्षक संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेंद्र बहादुर सिंह उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी (गुढियारी थाना) आरक्षक रविशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी, किशोर राजपूत एवं सुदर्शन सिंह राजपूत पुलिस का कहना है कि विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रायपुर पुलिस हर आपराधिक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories