यातायात नियमों के उल्लंघन पर 660 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 3.70 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Posted by

राजनांदगांव। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जून 2025 माह के भीतर जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत कुल 660 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹3,70,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर (नक्सल ऑपरेशन) एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व निरीक्षक अजय खेस, निरीक्षक नवरतन कश्यप और उनकी यातायात पुलिस टीम द्वारा किया गया।
नियमों के उल्लंघन के आधार पर की गई कार्रवाई: अभियान के दौरान दर्ज किए गए प्रमुख प्रकरण निम्नानुसार हैं: ओवर स्पीडिंग (अत्यधिक गति) – 62 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाना – 5 प्रकरण बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना – 196 प्रकरण काले शीशे वाले वाहन – 7 प्रकरण बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना – 22 प्रकरण नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना – 5 प्रकरण प्रेशर हार्न का उपयोग – 19 प्रकरण दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना – 126 प्रकरण मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय उपयोग – 7 प्रकरण अन्य यातायात उल्लंघन – 211 प्रकरण इन सभी 660 मामलों में कुल ₹3,70,600 रुपए का जुर्माना वसूलते हुए कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने जिले के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। विशेष रूप से निम्नलिखित नियमों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है: बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं   तीन सवारी से बचें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें शराब सेवन कर वाहन न चलाएं ओवर स्पीडिंग से परहेज करें बच्चों और नाबालिगों को वाहन न चलाने दें सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल जुर्माना वसूली के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सहयोग करें, नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories