माइनिंग अधिकारियों का मुखबिर समझकर की युवक की पिटाई

Posted by

खनिज माफियाओं का आतंक: 6 के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
भाटापारा – भाटापारा जिले में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद है. ताजा मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह से आया है, जहां एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित परमेश्वर साहू ने गिधौरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने खनिज से जुड़े लोगों पर उसके साथ माइनिंग वालों का मुखबरी होने के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई है. अब तक चार आरोपी गया पटेल, दिलहरण कश्यप, केवल केंवट, यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही बाकी दो आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. सभी आरोपी ग्राम खपरीडीह के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने इस तरह के मामले की जानकारी से इंकार कर दिया. वहीं जब वीडियो की जानकारी दी गई तो उन्होंने 15 से 20 दिन पहले कार्रवाई की बात कही. फिलहाल इस घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक के साथ खंभे में मारपीट का वीडियो सामने आया है. पीड़ित युवक परमेश्वर साहू ने 6 आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों को पकड़ने टीम रवाना की गई है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी भी जल्द गिरफ्तार होंगे. मामला खनिज से जुड़ा सामने आएगा तो उसी अनुसार कार्रवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories