फायरब्रांड नेता भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ी में संबोधन

Posted by

 रायपुर कांग्रेस महासचिव तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने फायरब्रांड अंदाज के साथ अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कांग्रेस की किसान जवान संविधान सभा में जोश भर दिया। उन्होंने सरकार के वृक्षारोपण पर तीखे हमले किए। इस दौरान उनके आह्वान पर सभा में तीन-चार बार नारे लगे… पूरा जंगल अडानी के नाम…। भूपेश ने आरोप लगाया कि स्कूल खुल गए हैं लेकिन बच्चे किताबों के लिए तरस रहे हैं। भूपेश ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 5 हजार और उत्तरप्रदेश में 7 हजार स्कूल बंद हुए हैं। शोषित-पीड़ित लोगों को भाजपा की सरकारें शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही हैं। पूर्व सीएम भूपेश ने आरोप लगाया कि खरीफ के मौसम में किसान एक-एक बोरी डीएपी खाद के लिए तरस रहा है। इतना संकट ,है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी किसान ,इस बार एक क्विंटल पर 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं कर पाएगा। इसके बाद भूपेश ने भाजपा सरकार के वृक्षारोपण अभियान पर तीखे हमले किए और आरोप लगाया कि बस्तर और सरगुजा का पूरा जंगल उद्योगपति अडानी के नाम कर दिया है। भूपेश ने कहा कि पूरी कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो गई थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि देश की भावना का सम्मान करने के बजाय न सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, न पहलगाम जाकर पीड़ितों के जख्मों पर मलहम लगाए गए, बल्कि बिहार में चुनाव सभाएं शुरू कर दी गईं। भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories