अनवर ढेबर और IAS अनिल टुटेजा की 5 दिन की रिमांड बढ़ी

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी-ईओडब्ल्यू   ने आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह घोटाला राज्य में चावल मिलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। एसीबी और ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संग्रहित चावल की कस्टम मिलिंग में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गईं।  गिरफ्तार आरोपी अनिल टुटेजा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनवर ढेबर, कारोबारी और रसूखदार व्यापारी जांच एजेंसियों ने दोनों को मामले में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार किया और कोर्ट से रिमांड की मांग की, जिसे मंजूर कर 5 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान उनसे दस्तावेजी सबूतों, लेनदेन और निर्णय प्रक्रिया में मिलीभगत को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। राज्य में धान खरीदी के बाद मिलरों को चावल मिलिंग के लिए सौंपा जाता है। इसी प्रक्रिया में कस्टम मिलिंग, ट्रांसपोर्टेशन, कमीशन और उठाव से जुड़े चरणों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि बड़ी मात्रा में चावल की फर्जी बिलिंग की गई और सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories