अग्रहरि भवन में धूमधाम से मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Posted by

शासन के प्रधिकृत अधिकारी का होगा सम्मान,,, जुटेंगे उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ
राजनांदगांव – प्रति वर्षानुसार‌ इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ  द्वारा आज 10 जुलाई  गुरुवार को शहर के जमातपारा समीप स्थित अग्रहरि भवन मे‌ गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान सत्य नारायण की कथा- पूजा उपरांत सद गुरु की वंदना -अभ्यर्थना करते हुए सामूहिक रूप से आगत अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है।
संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, सचिव शैलेश गुप्ता जी  ने बताया संघ का रजत जयंती वर्ष होने पर संघ के द्वारा इस वर्ष सम्मान समारोह, शपथग्रहण एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ गुप्ता जी (चेयरमैन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या.) होंगे। जिनका श्री अग्रहरि श्री कसौंधन श्री अयोध्यावासी श्री दोसर श्री  गहोई एवं श्री यज्ञसेनी समाज के संघ द्वारा भाव भीना सम्मान किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर‌ पर समाज के युवक-‌युवतियो व महिलाओं द्वारा गुरु – वंदना गान सहित भजन- कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित है।अंत मे‌ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories