राजनांदगांव। पुलिस ने 89 गुम मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाया है। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल खोजे। 12 जुलाई को एसपी मोहित गर्ग ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। उन्होंने कहा कि मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी, फोटो और बिजनेस सॉफ्टवेयर जैसा कीमती डेटा होता है। गलत हाथों में पड़ने पर इसका दुरुपयोग हो सकता है। एसपी ने लोगों को सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सिम बंद करवाएं। फोन में सेफ्टी फीचर्स को एक्टिव रखें और ‘फाइंड माई डिवाइस’ जैसे ऐप इंस्टॉल करें। फोन में पासवर्ड लगाएं और अनजान व्यक्तियों को इस्तेमाल न करने दें। बसंतपुर पुलिस ने निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सबसे अधिक 30 मोबाइल बरामद किए। कोतवाली थाने ने 25, सोमनी और डोंगरगढ़ थाने ने 4-4, घुमका थाने ने 2, बागनदी थाने ने 3, छुरिया थाने ने 5, डोंगरगांव थाने ने 6, गैंदाटोला थाने ने 5 और साइबर सेल ने 5 मोबाइल बरामद किए। ये मोबाइल छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बरामद किए गए।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply