माना इलाके में चोरी की बाइक बेचते दो लड़के गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। माना इलाके में चोरी की बाइक बेचते दो लड़के गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्र में 02 व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्तिायों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
 
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दोपहिया वाहरन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मोटर सायकल को थाना माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी करना बताया गया। चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा माना के अलग-अलग क्षेत्र से अन्य 02 नग दोपहिया वाहनों को भी चोरी करना बताया गया। जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एन 6400 में थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध है।
 
गिरफ्तार आरोपी 
 
01. दिनेश पाल पिता मनबोध पाल उम्र 25 साल निवासी माना ग्राम तुता थाना अभनपुर रायपुर।
 
02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories