जशपुर। रायगढ़ जिले से निकलकर मादा हाथी अपने शावक के साथ जशपुर जिले के चार गांव में घुसकर उत्पात मचा रही है. बालाझार गांव में शुक्रवार सुबह इन हाथियों ने किसान समेत दो लोगों को कुचलकर दिया, मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पिछले पांच दिनों में यह हाथी छह लोगों की जान ले चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ वन मंडल से लगे पत्थलगांव क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के समीप हाथी ने वन विभाग की टीम और वाहन पर हमला कर दिया. मादा हाथी ने वन विभाग की खड़ी स्कार्पियों को नुकसान पहुंचाया. बच्चों ने छत पर चढ़कर जान बचाई. स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन चालक समेत तीन लोगों ने किसी तरह बचकर भाग निकले. पिछले पांच दिनों में यह हाथी छह लोगों की जान ले चुकी है, जिनमें से चार की मौत रायगढ़ जिले में और दो की मौत जशपुर जिले में हुई है. हाथी के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, कई गांवों में दिन और रात सन्नाटा पसरा हुआ है.
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply