राजनांदगांव/डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटो लगातार बारिश हो रही हैं। इस मूसलाधार बारिश ने डोंगरगढ़ शहर के साथ-साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहवासियों की आफत बढ़ा दी है। शहर के साथ-साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी नाले ऊफान पर है। जिसके कारण बारिश का पानी अब धीरे-धीरे अधिकांश सड़कों पर भरता जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बात करें डोंगरगढ़ शहर की तो कालकापारा, वार्ड नंबर 02 , टिकरापारा सहित कई ऐसे निचले क्षेत्र है जहां बारिश का पानी अब सड़कों पर भर गया है जिसे सही समय रहते निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो यह लोगों के घरों में भी घुसने लगेगा। वही डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोलेन्द्रा से एक वीडियो सामने आया है जहां बारिश का पानी अब लोगों के घरों में घुस गया है। लगातार हो रही बारिश ने डोंगरगढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। भारी बारिश के चलते कई स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply