मोरकुटुम्ब स्कूल परिसर जर्जर करंट बच्चों और अविभावकों ने जड़ा ताला

Posted by

अविभावकों ने शासन प्रशासन को लिये आड़े हाथ 

 
 छुरिया – विकासखंड छुरिया के मोरकुटुम्ब के मिडिल स्कूल के बच्चों और उनके अविभावकों ने स्कूल परिसर में जड़ा ताला।क्योंकि स्कूल परिसर बुरी तरह जर्जर है इस स्कूल में छत टपकाने और खिड़कियों में करंट आने की वजह से अविभावकों ने किसी भी प्रकार की कोई जोखिम या अनहोनी को देखते हुये यह कदम उठाया। ऐसा नहीं है कि इस स्कूल में आज ही समस्या अचानक आई हो बल्कि पिछले 4 से 5 वर्षों से इस स्कूल का यही हाल है। गांव वालों और स्कूल प्रबंधक ने अपने उच्चअधिकारियों को इस समस्या से हमेशा ही अवगत कराया है लेकिन आज तक नतीजा सिर्फ शून्य ही है समस्याएं वहीं की वहीं हैं। गांव के एक ग्रामीण मायाराम ने बताया कि यह बहुत ही दुख के साथ हमने यह स्कूल परिसर में ताला लगाने जैसा ठोस कदम उठाया है आज हमने तहसीलदार छुरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बीआरसी एवं बीईओ से बात की है। लेकिन अभी तक कोई ठोस बात निकलकर सामने नहीं आई है।हम सब गांव वालों की एक ही मांग है कि बच्चों के लिए तत्काल नए भवन की व्यवस्था होना चाहिए जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। जब तक उच्चाधिकारियों से कोई ठोस व्यवस्था किये जाने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हमारी लड़ाई शासन प्रशासन से चलती रहेगी। गांव की सरपंच श्रीमती बिसाखाबाई साहू ने किस तात्कालिक व्यवस्था के हिसाब से स्कूल की छत पर प्लास्टिक झिल्ली बिछाया गया लेकिन जोरदार बारिश के चलते प्लास्टिक झिल्ली भी अनुपयोगी सिद्ध हुई। बच्चों के पढ़ाई के लिए जल्दी से जल्दी वैकल्पिक व्यवस्था हो और नये स्कूल भवन का निर्माण होना चाहिए यही निवेदन है हमारा शासन प्रशासन से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories