बीजेपी नेताओं को मिली 50-50 झंडों की जिम्मेदारी, 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना तैयार कर ली है। रविवार, 10 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक और मंडल पदाधिकारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों में 50 तिरंगे उपलब्ध कराएंगे।

बीजेपी नेता नवीन मार्कंडेय ने बताया कि ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान को सफल बनाने के लिए 12 लाख तिरंगों का ऑर्डर दिया गया है, जो छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी आएंगे। 10 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त के बीच घरों, संस्थानों और कार्यालयों में झंडा फहराने का अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories