प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी पुलिस हिरासत में

Posted by

 

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक B.Ed स्टूडेंट की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी प्रेमी युवती पर अन्य से संबंध होने का संदेश करता था कल दोनों के मध्य इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। संदेह के चलते आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 
संदिग्ध मौत से खुला हत्या का मामला
17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाया गया।
 
किराये के मकान में हुई वारदात
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी देंगरापार जिला बालोद, अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26 वर्ष), निवासी खैरागढ़ को पुलगांव स्थित उसके किराये के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने कमरे में लेकर आया था। यहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
 
हत्या का मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में
पुलिस ने मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories