बाबा मरस पोटा धाम में अक्षय तृतीया पावन पर्व पर कन्या विवाह सम्पन्न…

Posted by

 

           आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए वरदान साबित हो रहा।
   
राजनांदगांव। वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा स्थित बाबा मरस पोटा धाम में अक्षय तृतीया के पावन पर्व कन्या विवाह सम्पन्न हुआ बढ़ी संख्या में घराती और बराती भाग लिया।
      बाबा मरस पोटा धाम के संरक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव शहर से 16 किलो मीटर दूर वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा में स्थित बाबा मरस पोटा धाम में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर्व कन्या विवाह का आयोजन किया गया सुबह से कन्या एवं वर पक्ष धाम पहुंच हल्दी मेहंदी कार्य के साथ बरात स्वागत किया शिव महापुराण कथा व्यास भागवताचार्य पंडित श्री खिलेश कृष्ण दुबे जी मंत्र उच्चारण हिन्दू रिती रिवाज के साथ दोनो कन्याओं का भव्य तरीके से विवाह सम्पन्न कराया गया विवाह फेरा के बाद प्रांगण में स्थित जय महा काली भोले नाथ की आरती 12 ज्योति लिंग पूजा अर्चना के बाद कन्या बिदाई की गई कबीर धाम जिले के विरेन्द्र नगर एवं बस्तर के कोंडागांव से पहुंचे बराती गदगद हुए और उन्होंने बाबा मरस पोटा धाम में आयोजित हमारी कन्या विवाह कार्यक्रम का सराहना की।
30 दिनों नवरात्रि नवदिन भंडारा शिव महापुराण हनुमान जन्मोत्सव और 4 कन्याओं की शादी सम्पन्न
बाबा मरस पोटा धाम आर्थिक रूप कमजोर परिवार जो अपनी लाडली बेटी की शादी नहीं कर सकते उनके लिए हमारी कन्या विवाह समिति बनाई गई है शादी का सम्पूर्ण खर्च समिति से जुड़े भक्त उठाते जिनकी बेटी नहीं है और जो कन्या दान करने की इच्छा जाहिर करते उनको मौका दिया जाता कन्या दान करने वाले से किसी भी प्रकार की समिति मदद नहीं लेती नहीं यह स्पष्ट कर दिया जाता है कि आप कन्या को जो उपहार देना चाहते हैं वे कन्या को दे 30 दिनों में मरस पोटा धाम में नवरात्रि नवदिन भंडारा शिव महापुराण हनुमान जन्मोत्सव भंडारा और 4 कन्याओं की शादी आयोजन की जा चुकी है।
 बाबा मरस पोटा धाम में 21 फीट भव्य हनुमान जी/17 फीट जय मां महाकाली 18 फीट नंदी महाराज 12 ज्योतिलिंग/शनि देव/विशाल कछुआ/गणपति जी मूर्ति आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
 
 
 हर वर्ष सौ दिन भंडारा
  बाबा मरस पोटा धाम में क्वांर एवं चैत्र नवरात्र/11 दिन गणपति/1 माह सावन माह साहित हनुमान जन्मोत्सव/महाशिवरात्रि/तीज त्यौहार/ कन्या विवाह सहित अन्य पर्व में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाता है।
 41 फीट विशाल त्रिशूल निर्माण कार्य जारी
बाबा मरस पोटा धाम में 41 फीट ऊंचा भव्य त्रिशूल निर्माण कार्य जारी है 35 सौ वर्ग फिट गोल परिक्रमा के लिए चबुतरा निर्माण कार्य किया गया 30 फीट कालम ढ़लाई कार्य पूर्ण हो चुकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories