पेड़ से टकराकर आग का गोला बनी बोलेरो : शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा…

Posted by

 ग्रामीणों ने बचाई कार सवारों की जान

 
पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटियाडाँड़ में बोलेरो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई।
 
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटियाडाँड़ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ बोलेरो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, विशेषरा गांव के कुछ लोग कोतमा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान मटियाडाँड़ के पास वाहन चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में तत्काल आग लग गई। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग फैलने से पहले ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
कुछ यात्रियों को आई गंभीर चोटें 
हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बोलेरो जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories