खनिजों का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई…

Posted by

 
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, डोंगरगढ़, बोरतलाव, सुकुलदैहान, घुमका सहित विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें अहिवारा निवासी अरूण गुप्ता के स्वामित्व की हाईवा 12 चक्का सीजी 04 एमजे 6242 से पिठौरा निवासी वाहन चालक अनिल कुमार द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) तथा दुर्ग निवासी सेवासिंह ओबेरॉय के स्वामित्व के हाईवा सीजी 07 बीजे 9929 से चंवरढाल निवासी वाहन चालक विक्की साहू द्वारा मुरूम व मिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।
 
इसी तरह ढारा निवासी राजेन्द्र जंघेल के स्वामित्व की माजदा सीजी 08 एल 3688 से कातुलवही निवासी वाहन चालक गन्नू विश्वकर्मा द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने तथा ढारा निवासी राजेन्द्र जंघेल के स्वामित्व के जेसीबी सीजी 07 एनए 8565 से ढारा निवासी वाहन चालक अज्जू यादव द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना मोहारा को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories