पुरानी रंजिश के चलते कर दी हत्या, 02 नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार…

Posted by

 

आरोपी/अपचारी द्वारा मृतक कुश बाघ को चाकू से वार कर दिये है घटना को अंजाम। 
आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल वाहन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया है जप्त। 
आरोपी/अपचारी घटना को अंजाम देने के बाद हो गये थे फरार। 
थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 103, 109(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 
 रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 28.04.2026 को प्रार्थी परमजीत सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.04.2026 के रात्रि 11.20 बजे जोगीनगर बस्ती में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था उसी समय कुश के मोबाइल में फोन आया जिसे वह नही उठाया तब उसी नंबर से समीर के फोन में काल आने पर समीर बात किया और कुश को बताया तो वह बात करते अकेला मेनरोड जोगीनगर तरफ गया, तो यह भी अपने साथियो के साथ उसके पीछे गये। रात्रि करीबन 11.50 बजे स्कूटी में धीरेन्द्र अपने 3 अन्य साथियों के साथ आया और कुश बाघ को देखकर किसी बात की रंजिश रखते हुए गाली गलौच करते हुए एक राय होकर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे, उसी दौरान आरोपियांे द्वारा अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से कुश बाघ के गर्दन पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे कुश के गर्दन में गंभीर चोट लगने से काफी खुन बहने लगा। घटना को देखकर बीच बचाव करने समीर गया तो उसे भी चाकू से हमला कर बायें कुल्हे में चाकू से वार कर चोट पहूंचाये। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 103, 109(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा और क्राइम की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घण्टों में ही आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी धीरज बाघ बाघ उर्फ स्माटी, राहुल गौंधरे एवं 02 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी/अपचारी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपी/अपचारी के कब्जे से मोटर सायकल वाहन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी 
01- धीरज बाघ उर्फ स्माटी पिता स्व. जुगनू बाघ उम्र 19 साल पता काशीराम नगर, मस्जिद गली, थाना तेलीबांधा रायपुर। 
02- राहुल गौंधरे पिता स्व. धर्मेन्द्र गौंधरे उम्र 20 साल पता काशीराम नगर, मस्जिद गली, थाना तेलीबांधा रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत बालक 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories