कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में की जाएगी आयोजित…

Posted by

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र हेतु कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में राजीव भवन में रणनीति पर होगी चर्चा।
 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को शाम 07:00 बजे आहूत की गई है। यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में आयोजित होगी।
 
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित रहेंगे।
 
बैठक का मुख्य एजेंडा, प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य और आगामी 30 अप्रैल 2026 को शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विपक्ष अपनी रणनीति साझा करेगा।
 
प्रमुख बिंदु..
 
• विशेष सत्र के दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।
 
• विधायक दल के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विधायी कार्यों और विपक्ष की भूमिका को प्रभावी बनाने हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा।
 
• 30 अप्रैल को होने वाली कार्यवाही के मद्देनजर पार्टी के रुख और प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
बैठक की सूचना छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने जारी करते हुये बताया कि, बैठक में कांग्रेस विधायक दल के सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है ताकि सदन के भीतर जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories