मुख्यमंत्री जी के सुशासन तिहार के हुए 10 दिन, इन 10 दिनो से प्रदेश के विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को नहीं मिला पेंशन – प्रदीप मिश्र

Posted by

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष
प्रदीप मिश्र और महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को अप्रेल माह का आज 10 मई को दस दिन हो गये नहीं मिला पेंशन सभी सिनीयर सिटिजनों का बढ़ रहा है बी पी और सुगर हो रहा लगातार टेंशन कब तक मिलेगा पेंशन छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री जी, वित्त मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री जी के साथ साथ शासन के उच्च अधिकारियों को विगत दिनों 6 मई को नया रायपुर महानदी भवन में जाकर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स के लिए वर्तमान में पेंशन के लिए आबन्टित बजट को बढ़ाते हुए लगभग दो करोड़ पचास लाख रूपये करने के लिए पत्र देकर निवेदन कर चुके हैं और आज पांच दिन हो गये छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान नही हो पाया है जो पेंशनर्स के साथ सरासर अन्याय है।
प्रदीप मिश्र ने छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री जी से मांग की है कि शासकीय कर्मचारियों /पेंसनरों की भाँति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स को भी उसी माह पेंशन दिया जाये तदाशय की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन तिहार का मान सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स को अविलम्ब पेंशन भुगतान करने के लिए वर्तमान आबन्टित बजट में प्रतिमाह 30-40 लाख रुपये और रिलीज किया जाय ताकि पेंसनर्स को समय पर पेंशन मिल सके और वे अपना और अपने परिवार की आवश्यक खर्चो को पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories