कोलकाता। पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 4 राज्यों में सक्रिय एक माओवादी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसका नाम मधाई पात्रा है। मधाई बिहार, ओडिशा, झारखंड और बंगाल में सक्रिय था। आत्मसमर्पण करने के बाद वह ईमानदारी से चैन का जीवन बिताना चाहता है। इसी मंशा से उसने कोलकाता पुलिस के आगे अपने हथियार डाल दिये। पुलिस ने हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने कोई हथियार पुलिस को सौंपा है या नहीं। मधाई ने बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।
इसलिए उसने अपनी यूनिट के प्रमुख से अनुमति लेने के बाद सरेंडर करने का फैसला लिया। मधाई ने अपने साथी लड़ाकों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। नक्सली मधाई पात्रा हुगली जिले का निवासी है। उसने मीडिया को बताया कि लंबे समय तक उसने अलग-अलग जगहों पर रहकर नक्सली संगठनों से काम करता रहा। स्वास्थ्य जवाब देने लगा, तो उसने आत्मसमर्पण करने का मन बनाया। अपनी यूनिट के इंचार्ज मिसिर बेसरा से भी इस विषय में चर्चा की।




Leave a Reply