15 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, कई इलाकों में तेज हवाओं-ओलावृष्टि की चेतावनी..

Posted by

 
नई दिल्ली। आईएमडी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 
मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। कई क्षेत्रों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर तूफान और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
 
पंजाब के छह जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर – में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
इसके अलावा पंजाब में 16 से 20 मई तक कई हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई है।
 
अनुमान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 16 मई को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 17 मई को तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आंशिक बादल छाने, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना भी बनी रहेगी।
 
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories