ग्राम जामटोली में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान…

Posted by

 

जशपुरनगर। सुशासन तिहार के तहत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जामटोली में सुशासन तिहार के अवसर में शिविर स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया एवं 5: मॉडल भी बनाया गया।
 
उल्लेखनीय है कि सुशासन शिविर में सुबह की पाली में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और खेल गतिविधियों भी आयोजित की जा रही है। और द्वितीय पाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories