गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश में एक युवक ने बीजेपी नेता पर गोली चला दी। गोली लगने से बीजेपी नेता घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, यह पूरी घटना बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के छीपोन गांव की है। जहां आरोपी राजू धाकड़ ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनेश धाकड़ पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता का आरोपी से खेत पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने मुकेश धाकड़ पर गोली चला दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह भी बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले भाजपा नेता के भाई ने पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी युवक को गोली मारी थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply