रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई, ये है वजह

Posted by

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश में हुए घोटाले का शोर जारी है. ED की ओर से ACB में दर्ज FIR के बाद ACB और EOW की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची. जहां टीम कोयला और शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. सभी आरोपियों से 7 सदस्यीय टीम करीब 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ करेगी. बता दें कि कोर्ट ने 29 मार्च से 2 अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति दी है. बताया जा रहा है कि ACB ने जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की मांग की थी. ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में केस दर्ज किया था. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने एसीबी की ओर से पेश किये गये आवेदनों के आधार पर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अनुमति दी है.मामले में ईडी की स्पेशल कोर्ट में ACB की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. एसीबी की टीम 29 मार्च से दो अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग केस में पूछताछ करेगी. टीम शराब घोटाला मामले में जेल में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल से पूछताछ कर रही है. इसके बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी. रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories