महिला ने 4 महीने के बच्चे को जमीन पर पटका, मौत के बाद गिरफ्तार

Posted by

यगढ़। लैलूंगा पुलिस ने 4 माह के शिशु की हत्या के अपराध में शिशु की निर्दयी मां और आरोपिया की सगी बड़ी बहन को गिरफ्तार किया गया है । अपराध को छिपाने घरवालों ने शिशु के उसकी मां के हाथ से गिर जाने से सिर में आई चोट की झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । पीएम रिपोर्ट में शिशु के सिर पर आई चोट किसी भारी ठोस वस्तु से प्रहार करने या टकराने की वजह से हिंसात्मक व्यवहार लेख किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा सूक्ष्मता से जांच किया गया । जांच दौरान पीएमकर्ता महिला चिकित्सक की पृथक से राय ली गई। पीएमकर्ता ने चोट को साधारण गिरने से आई चोट का होना नहीं बताई । थाना प्रभारी द्वारा मृतक की मां और घरवालों से कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें घटना का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories