जगदलपुर। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और कोंटा विधायक कवासी लखमा एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार कवासी लखमा मुर्गा लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनावी प्रचार के दौरान पुसपाल गांव में चुनावी प्रचार में पंहुचे थे. इस दौरान पारंपरिक मुर्गा बाजार में ग्रामीणों के बीच पहुंचे कवासी लखमा का यह अलग अंदाज दिखा. यहां कवासी लखमा मैदान में एक मुर्गा लेकर आए और दूसरे व्यक्ति जो खेल में उनका प्रतिद्वंदी था वह भी मुर्गा लेकर लेकर आया. जिसके बाद दोनों के मुर्गों के बीच लड़ाई हुई और एक ही वार में कवासी लखमा का मुर्गा जीत जाता है.
Recent Posts
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
-

बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन…
-

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…
-

NEET प्रोटेस्ट के बीच जयपुर में सीजेपी नेता अभिजीत को थप्पड़ मारने के बाद हंगामा…




Leave a Reply