अंकारा ! तुर्की में इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है।
इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल कार्यालय ने मंगलवार को बताया है कि शहर के बीचों बीच स्थित एक नाइट क्लब में मरम्मत के दौरान आग लग गई। इस आग में 29 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति जख्मी हुआ है।
कार्यालय ने कहा कि आग में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बयान में कहा गया, “आग में जख्मी एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।”
Nightclub प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह नाइट क्लब गेरेटेपे जिले में स्थित 16 मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित है। मीडिया में प्रसारित वीडियो में इमारत की ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें और घने धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।







Leave a Reply