जंगल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Posted by

नोएडा। निवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरूआती जांच में मृतका की आयु लगभग 24 वर्ष लग रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीसीपी ग्रामीण, एसीपी और निवाड़ी थाने की पुलिस पहुची। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच चल रही है। मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के जंगल में युवती का शव मिला है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, बताया जा रहा है कि युवती की हत्या लगभग सात दिन पहले की गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। युवती का शव उस समय मिला जब शेरपुर गांव के निवासी किसान सोहनवीर गांव के जंगल में जा रहे थे। उस दौरान उन्हें शव दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर निवाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस और डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव भी पहुंचे। शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान है शव देखने से लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की आयु लगभग 24 वर्ष के आसपास है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल निवाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories