सोनाक्षी की शादी से मां को है दिक्कत

Posted by

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा  और एक्टर जहीर इकबाल  जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबर है कि 23 जून को दोनों शादी करेंगे. वहीं अब खबर मिली है कि एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं. यही कारण है कि जब शत्रुघ्न सिन्हा और लव सिन्हा शादी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो दोनों ने चुप्पी साध ली.

इंस्टा पर सोनाक्षी को फॉलो नहीं करतीं पूनम सिन्हा!
हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट देखी, जिसमें देखा गया कि परिवार में सोनाक्षी सिन्हा  किसे फॉलो करती हैं और परिवार में उन्हें कौन फॉलो करता है. इस पोस्ट में लिखा था कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर सिर्फ छह लोगों को फॉलो करती हैं, इसमें उनकी बेटी सोनाक्षी फॉलो नहीं हैं. यह काफी अजीब है, क्योंकि सोनाक्षी और उनकी मां के बीच काफी अच्छा रिश्ता है और हाल ही में वह हीरामंडी के प्रीमियर में भी शामिल हुई थीं.  
मां और भाई को फॉलो नहीं करतीं सोनाक्षी
मां पूनम सिन्हा के अलावा भाई लव सिन्हा भी सोनाक्षी सिन्हा को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं, ये भी काफी अजीब है. सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम पर 400 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और दूसरे भाई कुश सिन्हा भी शामिल हैं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा और लव सिन्हा को भी अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि सोनाक्षी के परिवार में हालात ठीक नहीं हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा हैं सोनाक्षी जहीर की शादी से नाराज!
बता दें कि हाल ही में पहलाज निहलानी ने भी सोनाक्षी सिन्हा  की शादी की खबर की पुष्टि की है. दरअसल, शादी की खबरों के बीच ऐसी भी खबरें आई थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी से नाराज हैं. लेकिन पहलाज निहलानी ने कहा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. वह ज्यादा देर तक नाराज नहीं रह सकते और सोनाक्षी से तो नहीं, शादी में तो जरूर जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories