लड़कियों के ग्रुप में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Posted by

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रिवर व्यू में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से एक ग्रुप ने शिकायत की थी। दरअसल, सड़क पर घसीटते और पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने वाली लड़कियों ने लूटपाट का आरोप लगाया है। यह वीडियो 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। लड़कियां कभी लात-घूंसे मार रही हैं, तो कभी कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर पीट रही हैं। उनके परिचित युवक बीच-बचाव करते दिखे। इसके बाद भी लड़कियां पिटाई करती रहीं। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था। उनके बीच मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है। मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से हमला नहीं किया और युवकों ने उसे छुड़ा लिया। दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories