कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की दी बधाई
रायपुर। कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों, विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। ताजुल अहमद (ताजुल) ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।





Leave a Reply