युवती को मिला मोहब्बत में धोखा, प्रेमी से मिलने पहुंची तो तेजाब से हमला, सदमे में आई

Posted by

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में रहने वाले दो प्रेमियों की प्रेम कहानी परवान नहीं चढ़ सकी। युवती को मोहब्बत में धोखा मिल गया। जिस युवक से वह इश्क करती थी उसने कहीं और शादी कर ली। प्रेमी की शादी होने के बाद प्रेमिका परेशान रहने लगी। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रेमिका के ऊपर तेजाब डालकर जला दिया। प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। वहीं सीओ ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस प्रेम संबंधों के एंगल को लेकर ही जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र के जयश्री टाकीज हनुमान मंदिर के पास नई बस्ती निवासी प्रभात राठौर और थाना उत्तर क्षेत्र के याम नगर सैलई निवासी रिया (23) पुत्री चंद्रपाल के बीच करीब सात सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीएससी करने के बाद आईटीआई कर रही है। पुलिस के अनुसार एक महीने पहले प्रेमी की दूसरी जगह शादी कर दी थी जिसको लेकर प्रेमिका परेशान चल रही थी। शुक्रवार को प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पर नई बस्ती चली आई थी। युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी बहन प्रेमी से मिलने उसके घर गई, जहां प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर उसको तेजाब डालकर जला दिया। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने सुनी तो वह सभी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए। युवती को लेकर परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्र मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। सीओ सिटी हिमांशु गौरव और थाना पुलिस ने युवती से जिला अस्पताल में पहुंचकर जानकारी ली। जिला अस्पताल में पहुंचकर एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने युवती और उसके परिजनों से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि नई बस्ती में युवती के ऊपर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। वह थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली है। युवती को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मामला प्रेम प्रसंग से झुब्ध होकर घटना हुई है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories