रायपुर में युवक से लूट, केस दर्ज

Posted by

रायपुर। अब तक आटो में जेबकतरे चलते रहे हैं लेकिन अब लुटेरे भी सवार हैं। कल अष्टमी के अवसर पर काली मंदिर का दर्शन करने आए एक किसान से लूट हो गई। लुटेरे ऑटो में सवार थे। रानीतराई पाटन के रहने वाले किसान देवेंद्र कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे के करीब सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर पहुंचा। उसने अपने भांजे के साथ काली मंदिर में पूजा पाठ किया। फिर वह नीचे उतरकर किसी से बात तर रहा था तभी आटो सवार तीन लुटेरे उसके करीब से गुजरते हुए झपटा मार मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस लूट के बाद जब देवेंद्र ने आसपास पता किया तो छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा के रहने वाले शशि प्रकाश साहू के साथ भी लूट की घटना का पता चला। लुटेरों ने शशि प्रकाश का भी पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories