बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। बीजापुर जिले में नक्सली अब अपना ठिकाना छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर एक वीडियो साझा कर नक्सलियों की कायराना हरकत का खुलासा किया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने जंगलों में “स्पाइक होल” यानी लोहे की कीलों से भरे खतरनाक गड्ढे तैयार किए थे, ताकि जवान ऑपरेशन के दौरान इन जालों में फंस जाएं। लेकिन सुरक्षाबलों ने सतर्कता दिखाते हुए इन जालों को समय रहते पहचान लिया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। गृह मंत्री ने कहा की स्पाइक होल जैसे इन खतरनाक गड्ढों में सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं हमारे मासूम ग्रामीण, आदिवासी भाई-बहन और जानवर। ये सिर्फ जाल नहीं, जीवन छीनने वाली क्रूरता है। उन्होंने सुरक्षाबलों की सतर्कता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यह नक्सलियों के मंसूबों पर एक और करारा प्रहार है।
स्पाइक होल से जवानों को घायल करने की साजिश नाकाम, गृहमंत्री विजय शर्मा ने पोस्ट किया वीडियो
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply