मुंबई: आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,442.04 और निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,750.90 पर था। आरबीआई एमपीसी के फैसलों का ऐलान शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
लार्जकैप की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 378.35 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,303 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 175.50 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,432.60 पर था। सेक्टोरल आधार पर आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक सुंदर केवट ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भारतीय शेयर बाजारों को कुछ सहारा मिला है। रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, कंजम्पशन और मेटल्स में सकारात्मक रुझान देखा गया। दूसरी तरफ, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमजोरी बनी रही। शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.29 बजे, सेंसेक्स 268.8 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 81,267.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 82.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 24,702.95 पर कारोबार कर रहा था।
आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले हरे निशान में बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स 443 अंक उछला
Posted by
–
Recent Posts
-

थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
-

बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन…
-

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…




Leave a Reply