पटना: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में मां और बेटी की मौत हो गई और उनके पिता घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू जाफराबाद कॉलोनी की है, जहां अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि अपराधी घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। मृतकों की पहचान महालक्ष्मी देवी और उनकी बेटी संथाली कुमारी के रूप में की गई है। महालक्ष्मी देवी एनएमसीएच में नर्स थीं और हाल ही में रिटायर हुई थीं। महालक्ष्मी के पति के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में काफी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिस कारण अपराधियों की जल्द पहचान हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए हैं। घटना को अंजाम देकर फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर टिकरापारा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज…
by
-

थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…
by
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
by
Recent Posts
-

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर टिकरापारा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज…
-

थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
-

बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन…




Leave a Reply