Chhattisgarh 20-Jul-2026

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टामक एवं कलेक्टर क्षीरसागर ने किया स्वागत…

कांकेर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा रविवार को जिला सत्र न्यायालय के निरीक्षण के दौरान शासकीय विश्राम गृह कांकेर पहुंचे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्री संजीव कुमार टामक, श्री रमाशंकर प्रसाद न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, कलेक्टर कांकेर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी श्री निखिल राखेचा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा को पुलिस प्रशासन की ओर से ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे, एएसपी श्री योगेश साहू, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित जिला प्रशासन, पुलिस और जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें