हनुमानगढ़ी में 10 मिनट पूजा अर्चना की मोदी ने

Posted by

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 साल बाद अयोध्या आए और देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्हें रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी सबसे पहले प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमानजी के दर्शन करने हनुमान गढ़ी गए। यहां पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी रहे। दोनों करीब 10 मिनट यहां रहे और दर्शन तथा पूजा अर्चना की। वहीं राम मंदिर परिसर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को कोदंड राम की मूर्ति भेंट की गई। 

कहानी कोदंड राम की : कोदंड का अर्थ होता है कि धनुष वाले राम। यह एक ही लकड़ी से बनी मूर्ति है, जिसे दक्षिण भारत में तैयार किया गया है। ऐसी ही एक मूर्ति सबसे पहले दिल्ली के संग्रहालय में रखी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories