बैंकिंग-आईटी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

Posted by

निफ्टी आईटी में 300 अंकों की उछाल
मंगलवार का कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्कट फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाकर बंद हुआ है। आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 274 अंकों के उछाल के साथ 65,479 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66 अंकों के उछाल के साथ 19,389 अंकों पर क्लोज हुआ है। 
आज के ट्रेड में बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई. जिसके चलते बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 145 अंक या 0.32 फीसदी के उछाल के साथ 45,301 अंकों पर बंद हुआ है। निफ्टी आईटी में 305 अंकों या 1.04 फीसदी की उछाल देखी गई. इसके अलावा फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल के साथ बंद हुए। जबकि ऑटो, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, मेटल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आज के ट्रेड में जहां मिड कैप सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट रही वहीं स्मॉल कैप सेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 शेयर तेजी के साथ तो 11 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 शेयर तेजी के साथ तो 20 गिरकर बंद हुए। 
चढऩे- गिरने वाले शेयर्स 
आज के कारोबार में बजाज फाइनैंस और बजाज फिनसर्व बाजार का स्टॉर परफॉर्मर रहा। बजाज फाइनैंस 7.17 फीसदी और बजाज फिनसर्व 5.76 फीसदी के उछाल के साथ 1629 रुपये पर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा 2.39 फीसदी, सन फार्मा 1.61 फीसदी, एनटीपीसी 1.54 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.39 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ। जबकि भारती एयरटेल 1.54 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.18 फीसदी, रिलायंस 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories