बाल्मिकी नगर में शराब परोसने वाला गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। बाल्मिकी नगर में शराब परोसने वाले को गिरफ्तार किया गया है.  थाना कबीर नगर की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि बाल्मिकी नगर में एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है।  एक व्यक्ति जो एक प्लास्टिक बोरी लिए पुलिस को देखकर छुप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमेश महानंद पिता स्व. दुर्जे महानंद उम्र 32 वर्ष, निवासी वाल्मिकी नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर में आइकॉन प्रीमियम व्हीस्की अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में रमेश महानंद से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के  सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी रमेश महानंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 32 पौवा आइकॉन प्रीमियम व्हीस्कीअंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3,840/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 217/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – रमेश महानंद पिता स्व. दुर्जे महानंद उम्र 32 वर्ष, निवासी वाल्मिकी नगर व्ही 5, म.न. 25 थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories