खेलने गयी 4 साल की बच्ची के साथ दरंदगी

Posted by

उत्तरप्रदेश। यूपी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मामला फर्रुखाबाद से जुड़ा है जहां रेप करने के बाद 4 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई. बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक शाहिद और उसके किशोर साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना कंपिल पुलिस ने ग्राम कटिया निवासी शाहिद और बाल अपचारी को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि बीती शाम 7 बजे 4 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या की जानकारी मिली थी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की. फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए. एसपी ने बताया कि पीडि़त पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जाहिर की थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने जाने के लिए कानपुर नगर से स्पेशल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

एकत्र किए गए साक्ष्य स्पेशल फॉरेंसिक टीम को सौंपे गए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि शक के आधार पर शाहिद व उसके नाबालिग साथी को पकड़ कर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अक्सर पीडि़ता बच्ची पड़ोसी शाहिद के मुर्गी फार्म पर बच्चों के साथ खेलने के लिए जाती थी.बीते दिन भी बच्ची मुर्गी फार्म पर गई थी. इसी दौरान मौका देखकर शाहिद ने उसको रोक लिया. शाहिद नाबालिग साथी के साथ बच्ची को पड़ोस में अरहर के खेत में ले गया, वहां दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. बच्ची के शव को अरहर के खेत में दोनों ने मिलकर छिपा दिया था. आरोपियों पर 376 डी की धारा लगाई गई है, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories