पुरानी रंजिश के चलते किया मर्डर, कातिल अरेस्ट

Posted by

बालोद। आंवरी हत्याकांड के आरोपी को डौंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धरमसिंह गायकवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने भाई भावसिंह गायकवाड़ का फुलसिंह गोड़ के घर के सामने केंवटपारा अंवारी में मृत अवस्था में पड़ा था. कोई अज्ञात् व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या किया गया है. जिस शिकायत पर थाना डौडी ने अप. क्र. 222 / 2023 धारा 302 भादवि कायम किया था.

 
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना डौण्डी सायबर सेल बालोद की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं आपपास के लोगों से पुछताछ किया गया पुछताछ के दौरान पता चला कि मृतक भावसिंह गायकवाड़ के खिलाफ पुर्व में छेड़खानी का अपराध दर्ज हुआ था। संदेह के आधार पर संदेही चंद्रशेखर पिता पंचु राम गायकवाड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला से पुछताछ करने पर बताया कि घटना 09.11.2023 रात्रि करीब 08:00 बजे केंवट पारा अंवारी तरफ से लिम्हाटोला जा रहा था तभी फुलसिंह गोंड़ के घर सामने आंगन में भावसिंह गायकवाड़ बैठा था, भावसिंह गायकवाड़ के बुलाने पर चंद्रशेखर गया, बातचीत के दौरान पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद करने लगा तभी चंद्रशेखर उठकर चला गया और कुछ देर बाद टंगिया लेकर आया और भावसिंह को पुरानी रंजिस में आकर जान से मारने की नियत से भावसिंह के सिर में टंगिया से प्रांण घातक हमला किया जिससे भावसिंह का मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories