सुबह से बाजारों में भीड़

Posted by

रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों फूल बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ में फूलों की डिमांड इस बार काफी अधिक है. दीपावली के साथ ही चुनाव के कारण भी रायपुर फूल मार्केट गुलजार नजर आ रहा है. फूलों की डिमांड अधिक होने से दुकानदारों को भी मुंह मांगी कीमत मिल रही है. वहीं, पहले की तुलना में इस बार फूलों की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.

 
दरअसल, छत्तीसगढ़ में हैदराबाद, नागपुर, बेंगलुरु, नासिक, पुणे और हिमाचल प्रदेश जैसे जगहों से फूलों की सप्लाई होती है. चुनाव के कारण गेंदा, सेवंती और गुलाब फूल के मालाओं के दाम भी पहले की तुलना में 10 से 15 रुपये की अधिक हो गए हैं. प्रति किलोग्राम फूल के दाम में भी 50 से 60 रुपए का इजाफा हुआ है. चुनावी सीजन और दीपावली पर्व होने के कारण फूलों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories