पैरामिलिट्री फोर्स के साथ दुर्ग एसपी ने की मीटिंग

Posted by

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा आगमी विधानसभा चुनाव के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई के सभागार में बैठक ली गई। बैठक में सीआरपीएफ कमांडेंट टी एम पेटे, सुनील रही, सीआरपीएफ सौरव कुमार , बीएसएफ से कमांडेंट पी. जादु, देवेन्द्र, हिमादा, राजेश सिंह, तेजपाल, एम एस सैनी एवम एसएसबी, आरपीएफ,सीजीएसएपी के अधिकारी, दुर्ग पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार एवम समस्त राजपत्रित अधिकारी सम्मीलित हुए, बैठक में आगामी चुनाव एवम त्योहारी सीजन के को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

 
माननीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के संबंध में चर्चा कर स्वतंत्र एवम निष्पक्ष चुनाव करने एवम आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने के साथ साथ, आसामजिक तत्वों में कानून का भय करने हेतु फिक्स प्वाइंट, नाकेबंदी, फ्लैग मार्च, पैदल पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग, संवेदनशील मतदान केंद्र की सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories