केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कुछ देर में पहुंचेंगे रायपुर

Posted by

रायपुर।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे।


यहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories