पवन साव पर 3 लोगों ने किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Posted by

भिलाई। जिले के भिलाई में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भिलाई टाउनशिप में एक युवक पवन साव पर 3 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। सेक्टर 9 अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। भिलाई के सेक्टर-1 से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, भिलाई के कैंप1 निवासी पवन साव को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कटर से हमला किया गया, जिससे सीने और हाथ पर गहरा जख्म हो गया है। इंफेक्शन से बचाने के लि डाक्टरों की टीम बेहतर उपचार में जुटी हुई है।

भट्टी थाना टीआई ने बताया कि कैंप 1 के रहने वाले करीब 25 वर्षीय युवक पवन साव सेक्टर 1 के पिंक गार्डन के पास से गुजर रहा था, तभी 3 युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। कहासुनी होने लगी। पवन कुछ समझ पाता, तभी एक युवक ने कटर निकाला और जानलेवा हमला कर दिया । लहूलुहान हालत में पवन को वहीं छोड़कर तीनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। पीड़ित युवक का बयान लिया गया है। वहीं आरोपितों की तलाश की जा रही है, गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि युवकों ने जानलेवा हमला क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories