जांजगीर में शिवकुमार डहरिया का विरोध, बाहरी को टिकट देने पर भड़के स्थानीय कांग्रेसी

Posted by

रायपुर/जांजगीर। भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, शशि सिंह और ताम्रध्वज साहू के बाद अब शिवकुमार डहरिया के खिलाफ जांजगीर के स्थानीय कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। बाहरी को लोकसभा टिकट देने पर विरोध जता रहे है। जिसके बाद शिवकुमार डहरिया का वहां से जीत पाना मुश्किल हो गया है। वही देखा जाए तो कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा। बात राजनांदगांव सीट की करें तो यहां सुरेद्र दाऊ नाम के कार्यकर्ता ने भरे मंच से भूपेश बघेल की पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में एक बात तो तय है कि इन सीटों में जीत के लिए कांग्रेस को कड़ी मशक्कत करनी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories