नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Posted by

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने दिमागी रूप कमजोर बालिका का अपहरण कर शर्मनाक घटना को अंजाम दिए थे। बालिका जब गर्भवती हुई तब परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गैंदाटोला थाना क्षेत्र की है। दरअसल, पीड़िता नाबालिग बच्ची की मां ने 27 अप्रैल को शिकायत लिखाई कि उसकी नाबालिग लड़की, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है उसका ईलाज चल रहा है। इसी माह नवरात्रि में जब उसकी लड़की का पेट बढ़ने लगा और दर्द होने लगा तब उसका चेकअप कराया गया। सोनोग्राफी में डाक्टर ने बच्ची को गर्भवती होना बताया। पीड़ित बच्ची से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि माह अक्टूबर 2023 में अपनी दीदी के साथ खेत धान काटने गई थी। तभी गाँव का सौरभ कंवर, डोमन कंवर मोटर साइकिल से खेत के पास आए और पीड़िता को उसके खेत के मेड से उसके मुंह को दबाकर मोटर साइकिल में जबरन बैठाकर पास के पहाड़ी में ले गए। यहां पर आरोपियों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं अलग-अलग तारीखों में जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के पेट का राजनांदगांव में सोनोग्राफी कराये तो बच्चा खराब हो जाना व पीड़िता की उम्र कम होने के कारण मां नहीं बन पाने की जानकारी डॉक्टर ने दी। जिसके बाद परिजनों ने सहमती से बच्ची का गर्भपात करा दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर सौरभ कंवर व डोमन कंवर के द्वारा पीड़िता का बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पर थाना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376 (घ),506 भादवि एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोहित गर्ग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना गैंदाटोला पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए सौरभ उर्फ भूरू कंवर 20 वर्ष, डोमन कंवर 26 वर्ष निवासी ग्राम बेलरगोंदी थाना गैंदाटोला को पकड़ा गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories