फोन पर पत्नी को कहा खाना बनाने, घर पहुंचा पति का शव

Posted by

कोरबा। कुसमुंडा थाना में ड्राइवर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। रविवार का रात युवक को बेहोशी की हालत में इमली छापर रोड पर पाया गया था। इसके बाद ईमलीछापर चौक से डायल 112 की टीम ने भिलाईखुर्द के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक, गेवरा बस्ती निवासी रोहित सिंह (37) कुसमुंडा थाना में गाड़ी चलाता था और रविवार की शाम को ड्यूटी जाने के नाम से घर से निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि धूप के कारण वह मूर्छित होकर गिर पड़ा होगा। रोहित रात में बेहोशी की हालत में इमली छापर रोड पर पाया गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना लोगों ने 112 को दी। रोहित को ईमलीछापर चौक से डायल 112 की टीम ने पहले भिलाई खुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालात बिगड़ते देख जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन का कहना है कि रात में खाना खाने के लिए आने की बात कहकर शाम को निकला था। इसके बाद पत्नी को फोन कर खाना बनाने के लिए कहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। काफी देर बाद फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि उसकी हालत खराब है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौके पर पहुंच परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories